यमुना एक्सप्रेस वे सड़क हादसे के नौ दिन बाद बृहस्पतिवार को डीएनए रिपोर्ट के आधार पर हमीरपुर के देवेंद्र और फतेहपुर के नरेंद्र के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को एक ही एंबुलेंस से रवाना कराया। हादसे में अब तक 12 मृतकों के शवों की पहचान कर परिजनों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि दो शव पोस्टमार्टम गृह में शिनाख्त के इंतजार में रखे हैं। परिजनों ने 17 दिसंबर को डीएनए सैंपल दिए थे। 42 वर्षीय नरेंद्र अविवाहित थे, जबकि देवेंद्र की शादी फरवरी 2024 में हुई थी।