मथुरा के कोसीकलां में यमुना किनारे स्थित गांव शाहपुर में एक मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर यमुना में फेंक दिया। पुजारी की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसडीएम श्वेता सिंह, सीओ आशीष शर्मा फोर्स समेत वहां पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।