मथुरा में भी जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। हर व्यक्ति पर खुफिया विभाग के साथ-साथ पुलिस बल भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से शाही ईदगाह मस्जिद में आधार कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया। पुलिस नमाज अदा करने वाले नमाजियों को चेकिंग के बाद ही मस्जिद की तरफ जाने दे रही है।