मथुरा कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओ ने ताला लगाकर धरने में बैठे गए। कार्यालय के अंदर जा रहे एक कर्मचारी को यूनियन के पदाधिकारियों ने बंधक बनाकर बैठा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मंडी में किसानों का धान नाले के पानी से बर्वाद हो रहा है। वही उन्होंने कहा कि किसान के गेस्ट हाउस में ताला लगाकर सचिव रखते है।