फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा के छाता में डीएपी की किल्लत, आधी रात से ही लाइनों में लगे किसान

मथुरा के कस्बे के शेरगढ रोड़ स्थित पीसीएफ गोदाम में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर बृहस्पतिवार को सैकड़ों किसानों की भीड़ देखी गई। ठाकुर त्रिलोकी मेंबर व अन्य किसानों ने बताया कि यहां पर डीएपी खाद की किल्लत होने के कारण छाता क्षेत्र के दर्जनों किसान बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे से ही लाइन लगाकर बैठे हैं। लाइनों में बुर्जुग महिला, व्यक्ति, एवं दिव्यांग किसान भाई भी दिखाई दे रहे है। किसानों का कहना है कि मौजूद कर्मचारी एवं अधिकारियों ने दीवाली बाद खाद वितरण करने का आश्वासन दिया था। आज दिवाली को भी कई दिन बीत चुके है। वही गांव अलवाई के किसान यादराम ने बताया कि वह रात्रि 3 बजे यहां पर पहुंचे थे, उन्होंने अपना नम्बर खाद के लिए लगाया तो उनका 84 वां नम्बर था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें