वृंदावन में रंगभरनी एकादशी पर सुबह से परिक्रमार्थियों को रैला परिक्रमा मार्ग पर नजर आया। जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन बनाया गया था। वॉच टॉवरों पर खड़ी पुलिस लोगों को माइक से दिशा निर्देश दे रही थी। किसी प्रकार से कोई बखेड़ा न खड़ा हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा था।