फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अधिक मास में गिरिराज धाम में उमड़ा जनसैलाब

मथुरा के गोवर्धन में अधिक मास में शनिवार रात गोवर्धन गिरिराज धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की शरण में पहुंचे और श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। देर रात तक पूरा परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा रहा। श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर दूध, दही, फूल-माला और प्रसाद अर्पित किया। जगह-जगह भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय माहौल में डूब गया। कई श्रद्धालुओं ने दंडवत परिक्रमा कर मनोकामनाएं मांगी। संस्थाओं द्वारा जगह-जगह भंडारे, पेयजल और चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें