फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महिला की मौत पर निजी हॉस्पिटल में हंगामा

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 03:39 PM IST

मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित निजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझा बुझाकर शांत किया। हॉस्पिटल प्रबंधन और परिजन के बीच समझौता होने पर मामला रफा दफा हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही महिला के शव को अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि रविवार को शहर कोतवाली के बाग काजियान निवासी परवीन को परिजन ने प्रसव के लिए निजी हास्पीटल में भर्ती कराया। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि बच्चे को बचाने में चिकित्सक सफल रहे। महिला की मौत पर परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजन को समझा बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृत महिला के परिजन और हास्पीटल प्रबंधन के बीच समझौता हो गया। महिला के परिजन ने तहरीर नहीं दी। यहां तक कि उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। इसलिए बिना पोस्टमार्टम के ही वह शव लेकर चले गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें