उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस पर खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए, जबकि दो की मौत हो गई। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा, वहीं अन्य श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी आदि की व्यवस्था कराई।