श्रीकृष्ण जन्मभूमि की विश्वप्रसिद्ध लठामार होली बहुत ही धूमधाम, भव्यता के साथ में अभूतपूर्व आयोजन रंगभरी एकादशी पर शुकवार को हुआ।। केशव वाटिका के पवित्र लीलामंच पर फाग महोत्सव में गाये जाने वाले लोकगीत, भजन, रसिया, छन्द आदि के दिव्य आयोजन से लाखों की संख्या में पधारे श्रद्धालुजन आनन्दित एवं उत्साहित होकर नृत्य कर उठे।