फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोवर्धन के गांव अडींग में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 02:38 PM IST

गोवर्धन। थाना क्षेत्र स्थित गांव अडींग में एकता गौशाला के समीप खेत में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने जब पेड़ पर शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक पिछले लगभग 15 वर्षों से गांव अडींग के यादव मोहल्ला में रह रहा था और मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था। पुलिस ने उसकी पहचान पंचम के रूप में की है, जो मूल रूप से दमोह जिला, मध्यप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस और अडींग चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से साक्ष्य एकत्र कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें