फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व छाता कस्बे में निकली कलश यात्रा

छाता। छाता कस्बे ओल्ड जी.टी. रोड स्थित गंगा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य आयोजन से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस आध्यात्मिक शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर भक्त भक्तिमय भजनों पर थिरकते नजर आए। साथ में घोड़ी घोड़ा भी तनाचते नजर आए यात्रा में मंदिर के महंत लाडली दास कठिया बाबा ने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण को धारण कर परिक्रमा पूर्ण की। उनके पीछे दर्जनों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। वातावरण भक्ति के जयकारों से गुंजायमान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें