कान्हा की नगरी मथुरा में जन्माष्टमी को लेकर चहुंओर धूम दिखी। इसी कड़ी में कान्हा की क्रीड़ा स्थली नंदगांव में भी श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। अपने आराध्य के दर्शनों के लिए भक्त नंदभवन पहुंचने लगे हैं। गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत तमाम राज्यों के श्रद्धालु कान्हा की क्रीड़ा स्थली में पहुंच रहे हैं। यहां आयोजित कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित परंपरागत समाज गायन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।