वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने याचिका दायर की है। याचिका पर सुनवाई से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप ने भी सुप्रीम कोर्ट में इंटरवेंशन एप्लीकेशन (हस्तक्षेप प्रार्थनापत्र) दायर की है। उन्होंने वक्फ संशोधन अधिनियम को वैध बताते हुए ओवैसी की याचिका में हस्तक्षेप की अनुमति मांगी है।