फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, देवकीनंदन महाराज ने भक्तों पर बरसाए रंग

ब्रजधाम में होली उत्सव का उल्लास अपने चरम पर है। इसी क्रम में वृंदावन के ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर में रंगोत्सव बड़े ही भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित होली महोत्सव के दौरान देशभर से आए श्रद्धालु भक्ति और रंग के दिव्य संगम में सराबोर दिखाई दिए। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने स्वयं भक्तों के बीच पहुंचकर अबीर-गुलाल उड़ाया और रंग बरसाए। जैसे ही महाराज ने होली की शुरुआत की, पूरा मंदिर परिसर 'राधे-राधे' और 'श्याम नाम' के जयकारों से गूंज उठा। भजन-कीर्तन के बीच भक्तों ने फूलों और गुलाल की होली खेली। वातावरण में भक्ति, संगीत और उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए और ठाकुरजी के चरणों में रंग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें