फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 6 दिसंबर अलर्ट...मथुरा में जुमे की नमाज़ पर पुलिस की कड़ी नज़र, शाही ईदगाह में सख्त सुरक्षा

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Dec 2025 01:57 PM IST

मथुरा। 6 दिसंबर के दृष्टिगत शहर के विभिन्न इलाकों में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के द्वारा अर्द्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन प्रमुख चौराहो पर पूरी तरह सक्रिय है। शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के चलते मथुरा की शाही ईदगाह पर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है। शहर के बाहर से भी पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए लगाया गया। शाही ईदगाह में सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही नामांजियो को प्रवेश दिया जा रहा है। नमाज पड़ने जाने वाले व्यक्ति के अलावा अन्य सभी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। ईदगाह जाने वाले रास्तों पर जगह जगह पुलिस तैनात की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें