फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में कोयला घाट पर छठ महापर्व का भव्य आयोजन

मथुरा के रिफाइनरी में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई, जिसके बाद खरना के अवसर पर व्रती महिलाओं ने खीर का प्रसाद अर्पित किया। तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया गया। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर यह महोत्सव संपन्न होगा। पूजा में दूध, चावल, गेहूं, सूप, फल-फूल, दीपक, और नारियल जैसे पारंपरिक सामानों का प्रयोग किया गया। भारतीय सांस्कृतिक समाज के मीडिया प्रभारी शशी भूषण दुबे ने बताया कि दीपावली के बाद से ही छठ पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है। इस पर्व का सबसे बड़ा महत्व यह है कि इसमें परिवार एकजुट होता है। दूर-दराज से लोग घर लौटकर इस पूजा में शामिल होते हैं, जिससे पारिवारिक संबंध और मजबूत होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें