मथुरा में दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर थाना जैंत क्षेत्र में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे गए। जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया। छाता रेलवे स्टेशन के समीप यात्रियों से भरी हुई रेल गाड़ी खड़ी रही। इससे परेशान यात्री गाड़ियों से उतरकर यात्री वाहनों के लिए इधर-उधर भटकने लगे। गोवर्धन चौराहे पर खड़ी महिला यात्री मेघा शर्मा ने बताया कि पिछले एक घंटे से चाहता रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी हुई हैं। घटना की पूरी जानकारी होने पर वह ट्रेन से उतरीं और पैदल ही हाईवे के लिए निकल पड़ीं, लेकिन आधा घंटा बीत जाने के बाद उन्हें मथुरा जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला।