मथुरा के चौमुहां में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना जैंत के तेहरा गांव में कुत्तों के झुंड ने एक बच्ची पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना जैंत क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी सृष्टि (8) पुत्री उमेश अपने घर की ओर जा रही थी। अचानक पीछे से आए आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों के काटने से बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। राहगीरों ने बच्ची को कुत्तों से बचाया।