मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के जतीपुरा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सुबह 8 बजे से खुलने वाले स्कूल का गेट 9 बजे तक बंद रहता है। एक स्थानीय व्यक्ति ने इस पूरे मामले को अपने कैमरे में कैद कर लिया और स्कूल प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुबह के 9 बज चुके हैं, लेकिन न तो कोई शिक्षक स्कूल पहुंचा है और न ही स्कूल का ताला खोला गया है। बच्चों की भीड़ गेट के बाहर खड़ी है, जो अपनी पढ़ाई शुरू होने का इंतजार कर रही है।