मथुरा के साैंख में विगत दिनों हुई बारिश से किसानों की फसल जलमग्न हो गई। एक किसान ने घर से चारपाई लेकर खेत मे रख दी और पानी में से फसल काट काटकर चरपाई पर रखता गया। पशुओं के लिए चारा ले गया, लेकिन अधिकतर किसान चरी की फसल में पानी भरने से पशुओं के लिए चारा तक नहीं काट पा रहे है। अभी तक पानी निकासी का कोई इंतजाम नही हुआ है।