फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलमग्न हुआ परिक्रमा मार्ग, लेकिन नहीं डिगी श्रद्धा; बारिश में भी जारी रही गिरिराज परिक्रमा

Dhirendra Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 02:25 PM IST

गोवर्धन। गिरिराज धाम में चल रहे अधिकमास मेले के दौरान सोमवार रात जमकर बारिश हुई। तेज वर्षा के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। दानघाटी मंदिर से लेकर सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग तक श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए "गिरिराज महाराज की जय" के जयकारे लगाते नजर आए। लगातार हुई बारिश के कारण परिक्रमा मार्ग के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया। इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ परिक्रमा जारी रखी। 80 वर्ष के बुजुर्गों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे भी जलभराव वाले मार्ग पर आनंदपूर्वक परिक्रमा करते दिखाई दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें