फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़कों-नालियों पर किए अतिक्रमण को हटवाया, दुकानदारों को दी चेतावनी

अरुन पाराशर Updated Mon, 10 Feb 2025 11:06 PM IST

मथुरा के राधाकुंड नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर राधाकुंड टेंपो स्टैंड से लेकर गौरा धाम स्कूल तक सड़कों, नालियों पर किए अतिक्रमण को हटवाया। ईओ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों से अफरातफरी मची रही। इन स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। वही नगला सखी में सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। प्रशिक्षु आईएएस व ईओ रिंकू सिंह राही ने बताया कि गोपाल फौजी नामक व्यक्ति ने खाद के गड्ढे की जमीन पर अवैध कब्जा कर चारों तरफ से दीवार बनाकर कराकर गेट लगा दिया था। जिसे सोमवार को नगर पंचायत द्वारा जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। इसके साथ ही लिखवा दिया गया कि यह जमीन नगर पंचायत की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें