मथुरा में विद्युत पोल से तार काटकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 4 सदस्यों को बुधवार की रात को फरह, बलदेव और एसओजी ने सर्विलांस की टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस और बदमाशों में हुई फायरिंग में दो बदमाशों की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गए। पुलिस ने तार चोरों से 9 लाख रुपये कीमत के तार, 3 लाख की नकदी, तार काटने के उपकरण, दो तमंचा-कारतूस और टाटा मैजिक बरामद की है।