वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई,जब एक बंद कमरे में एक युवती व एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर का दृश्य देखा, जहां युवक का शव फंदे से लटका हुआ था और युवती नीचे पड़ी हुई थी।