उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस पर खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए, जबकि दो की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। एक्सप्रेस-वे पर बस खड़ी थी, तभी पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी।