मथुरा के कोसीकलां में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति स्थापना के लिए भूखंड आवंटित किए जाने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष महेशपाल ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति स्थापना की घोषणा की थी, किंतु अभी तक न तो भूखंड का आवंटन पत्र जारी किया गया है और न ही निर्धारित स्थान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। ज्ञापन में कहा कि नगर में भगवान परशुराम पार्क, स्वामी विवेकानंद एवं महाराजा अग्रसेन की मूर्तियों के लिए जिस प्रकार नगर पालिका द्वारा भूखंड आवंटित किए गए हैं, उसी प्रकार राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति स्थापना के लिए भी सहयोग प्रदान किया जाए। इस अवसर पर महेशपाल, धर्मपाल धनगर, सामलिया धनगर, इन्द्रपाल धनगर, शिवराम धर्मवीर, फूलचन्द आदि मौजूद थे।