फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तीन दिन की छुट्टी के बाद भी नहीं खुले बैंक, हड़ताल पर रहे कर्मचारी; परेशान हुए ग्राहक

अरुन पाराशर Updated Tue, 27 Jan 2026 05:15 PM IST

तीन दिन की छुट्टियों के बाद चौथे दिन मंगलवार को बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। सभी बैंकों में दिनभर काम ठप रहा। हड़ताल के चलते ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले से प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दिया। जनपद की बैंकों में काम ठप रहा। शहर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हड़ताल की गई। शहर की बाघ बहादुर पुलिस चौकी के निकट पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हड़ताली कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कन्वीनर जगमोहन शर्मा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के सभी संगठनों द्वारा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हड़ताल की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें