मथुरा के बलदेव में श्रीकृष्ण भगवान के बड़े भैया श्री दाऊजी महाराज मंदिर में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। हर ओर श्रद्धा व भक्ति भाव नजर आया। सभी श्रद्धालुओं ने श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। श्री दाऊजी महाराज का विशेष अभिषेक व श्रृंगार के दर्शन किए। मध्य रात्रि में विशेष अभिषेक व श्रृंगार के दर्शन होंगे, उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे।