मथुरा के सौंख में वेतन भुगतान समेत अन्य मांगो को लेकर नगर पंचायत के ठेका कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी और नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने वेतन काटकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को कर्मचारी ने सफाई कार्य नही किया l अगर चार सूत्रीय मांगे पूरी नही हुई तो हड़ताल जारी करने की चेतावनी दी। इससे कस्बा की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही ।