फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लगी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़ने का आराेप लगाते हुए जिला एवं शहर कांग्रेस ने अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किया। प्रतिमा को पुन: स्थापित कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई की पवित्र और ऐतिहासिक मूर्तियां मलबे में दबी पड़ी हैं, यह बर्दाश्त से बाहर है। जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार कॉरिडोर और विकास के नाम पर मठ और मंदिरों पर कब्जा कर रही है। इस दौरान कुंवर सिंह निषाद, मनोज शर्मा, मानवेंद्र पांडव, संदीप चौधरी, द्वारिका प्रसाद निषाद, अप्रतिम सक्सेना, पुनीत बघेल, प्रवीण भास्कर, रूप लवानिया आदि मौजूद रहे। इधर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि मणिकार्णिक जैसे पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थल पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़ना भारतीय इतिहास पर सीधा हमला है। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है। वह महापुरुषों और ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करने में विफल है। इस दौरान सिम्मी बेगम, शिव कुमार गौतम, गिर्राज प्रसाद, दीपक पाठक, राजन पाठक, चकलेश्वर चौधरी, श्याम चौधरी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें