बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीक़े से कनेक्शन का भार बड़ा दिया तो इससे परेशान होकर युवक हाथ में नारियल लेकर दण्डवत परिक्रमा कर तहसील में स्थित एसडीएम कार्यालय पहुँचा और अधिशासी अभियंता के लिपिक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। गुरुवार को सुरीर कलां निवासी रमाकांत पाठक हाथ में नारियल लेकर दण्डवत परिक्रमा करते हुए एसडीएम कार्यालय बिजली विभाग की शिकायत लेकर पहुंचा और अधिशासी अभियंता के लिपिक पर रिश्वत लेने और मनमाने तरीक़े से घरेलू कनेक्शन का भार बड़ा देने का आरोप लगाया और बताया कि इस समस्या के समाधान के उनके बुजुर्ग पिता मनीराम छह माह से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है,पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम अभिनव जे जैन ने मामले में एक सप्ताह में समाधान करने के लिए निर्देश दिए।