फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: थाना मांट का निरीक्षण, सीओ ने दिए ये निर्देश

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 02:12 PM IST

मथुरा के थाना मांट का सीओ ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, थाना भोजनालय और कर्मचारी बैरक का गहनता से जायजा लिया उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की और संबंधित विवेचकों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सीओ ने हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।असलहे के रखरखाव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद सीओ आशीष शर्मा ने तैनात पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को सुना, साथ ही उनके त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें