मथुरा के साैंख कस्बे में विभिन्न शिक्षण संस्थानो में गणेश चतुर्थी बड़ी धूमधाम से मनाई। शिक्षकों ने हवन कर पूजा अर्चना की। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर में बुद्धि के देवता गणेश चतुर्थी मनाई गई। शुभारंभ प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवाशीष सैन, उप प्रधानाचार्य रामबाबू, डॉ. अशोक कुमार, विपिन सिंह, सुरेंद्र सिंह, चंद्रेश, सतीश, सतानंद शर्मा, वीरपाल सिंह, गोविंद सिंह, राकेश राहेजा आदि उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में गणेश चतुर्थी मनाई गई। बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डोरीलाल शर्मा, स्वाति अग्रवाल, संगीता कुमारी आदि मौजूद रहीं।