फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू, गणित का हुआ पेपर

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 02:23 PM IST

कोसीकलां। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन गणित का पेपर देने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर उम्मीद के अनुरूप ही आया, इसलिए हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। जिले में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के करीब 13777 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं बुधवार से फिजिकल एजुकेशन विषय के साथ शुरू होंगी। 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं मंगलवार से गणित विषय के साथ शुरू हुई। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक था। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी की गई। केंद्र व्यवस्थापक पूजा कुमार समेत पर्यवेक्षकों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी से भी निगरानी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें