फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी तेज रफ्तार कार, बुरी तरह फंस गए महिला और चालक; दिल दहला देने वाला वीडियो

मथुरा के छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आर्गेनिक कुंज के समीप दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक होटल पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। माैके पर चीखपुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी अधिक थी। होटल के सामने खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टकराते ही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। कार की पिछली सीट पर बैठे दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक जाने के कारण चालक और एक महिला अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे है। मौके पर ट्रैक्टर को उठाने के लिए जेसीबी मंगाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें