फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्रह्मलीन बाबा कढ़ेरा सिंह को नौवीं पुण्यतिथि पर किया याद 

मथुरा के साैंख में बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर अक्खा के संस्थापक ब्रह्मलीन बाबा कढ़ेरा सिंह की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धासुमन अर्पित किए। विद्यालय प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने बाबा के चित्र पर माल्यार्पण तथा हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने विद्यालय संस्थापक बाबा की विनम्रता, मधुरता, सरलता, त्याग तथा सेवा भावना का स्मरण किया। प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने उनके द्वारा समाज मे किए गए कार्यों की सराहना की। प्रधानाचार्य देवाशीष सेन ने उनके विचारों आदर्शों को आगे बढ़ाने की दृढ इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर  उप प्राचार्य  रामबाबू, शिक्षा प्रभारी एसवी सिंह, वीरपाल सिंह, जीएस सतानंद शर्मा, फाैरन सिंह, तेजवीर सिंह, निरंजन सिंह, मोहन सिंह, हरनाम सिंह, चंदन सिंह, लव चौधरी, शगुन सिंह आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें