मथुरा के साैंख कस्बा में भाजपाइयों द्वारा घटी जीएसटी मिला उपहार अभियान के तहत व्यापारी जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें व्यापारियों को विभिन्न सामानों पर कम हुई जीएसटी के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन योगेश लंबरदार, मंडल महामंत्री हेमराज सिंह, भूपेंद्र चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह चौधरी आदि माैजूद रहे।