मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में देर रात व्यापारी भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। देर रात हुई व्यापारी भाजपा नेता की हत्या के बाद बृहस्पतिवार को सुबह मृतक हेमेंद्र गर्ग के आवास पर व्यापारियों और मिलने वालों का तांता लग गया। वहीं मृतक के आवास पर पहुंचे एसपी सिटी डॉ.अरविंद कुमार से व्यापारियों और परिजनों ने घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही ।