फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आर्य समाज का चार दिवसीय वार्षिकोत्सव...21 कुंडीय सुख समृद्धि महायज्ञ में दी आहुतियां, देश-विदेश में शांति की कामना

अरुन पाराशर Updated Mon, 06 Oct 2025 05:43 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में महर्षि दयानंद भवन में आर्य समाज के चार दिवसीय वार्षिकोत्सव के आखिरी दिन सोमवार 21 कुंडीय सुख समृद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत 84 यजमानों ने आहुतियां दीं। मंत्री को आर्य रत्न से सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव स्थल आर्य विद्वानों के वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो उठा। देश सहित विश्व में शांति की कामना के साथ आहुतियां डालने पहुंचे लोगों ने सर्व मंगल की कामना की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज से भारत में शिक्षा और समाज-सुधार का कार्य किया। 'वेदों की ओर लौटो' का नारा दिया, नारी शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया और छुआछूत व बाल-विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई। राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया और देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने बताया कि यज्ञ करने से मनुष्य का जीवन, परिवार, समाज शुद्ध, सदाचारी और सुखी रहता है। कैबिनेट मंत्री ने वेदप्रकाश गोयल, राजेंद्र आर्य, कमलकिशोर वार्ष्णेय, सुनील शेरगढिया, तरुण सेठ, भानुप्रताप ठाकुर, सुभाष बांसईया, संजीव जाविया, देशबंधु अग्रवाल, यज्ञ ब्रह्मा संजय याज्ञिक, आचार्य विवेक, भजनोपदेशक आचार्य कुलदीप आर्य, सुलभा शास्त्री, धनीराम बेधड़क को सम्मानित किया गया। आर्य समाज के संरक्षक ओमप्रकाश आर्य, प्रधान डॉ. प्रकाश आर्य, मंत्री सुरेंद्र आर्य, प्रबंधक नरेंद्र आर्य आदि माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें