फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिव्यांगों को वितरित किए कृत्रिम अंग, जरूरी उपकरण

मथुरा के सौंख में भारतीय दिव्यांग संगठन के तत्वावधान में ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम गांव मगोर्रा में आयोजित किया गया। जिसमें एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह की निधि से दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, इलेक्ट्रिक साइकिल, हेलमेट, बैसाखी व कृत्रिम अंग वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी प्रतिनिधि ठाकुर उमेश प्रताप सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी गोला ने किया। इस अवसर पर मगोर्रा निवासी महेश चंद को संगठन का जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी गोला ने कहा कि संगठन हमेशा दिव्यांगजन सहित वृद्ध, विधवा व मजदूरों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। दिव्यांगजन को कभी कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष योगेश चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार, सरनाम सिंह, भगवान दास, सत्यप्रकाश, गब्बर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें