फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रमिक को एसडीओ ने जड़ा थप्पड़, आक्रोशित कर्मचारियों ने की नारेबाजी

अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Nov 2025 04:13 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में नंदगांव रोड स्थित एसडीओ कार्यालय पर एसडीओ ने श्रमिक को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे कर्मचारी आक्रोशित हो गए। शनिवार को सुबह एक्सईएन कार्यालय पर जमकर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। कोसीकलां एसडीओ कार्यालय में तैनात श्रमिक संजय तिवारी का आरोप था कि शुक्रवार की शाम को वह एसडीओ मनीष कुमार के पास उनके द्वारा बताए गए कार्य की रिपोर्ट देने गया था। रिपोर्ट देखकर एसडीओ आक्रोशित हो गए। उसी दौरान एसडीओ ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारकर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि शोर-शराबा हुआ तो अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे। एसडीओ वहां से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली कर्मियों में आक्रोश फैल गया। अपने साथ हुई घटना की जानकारी श्रमिक ने एक्सईएन को दी। शनिवार को सुबह कार्यालय में काम करने आए कर्मचारी एकत्रित हो गए। उन्होने कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। एक्सईएन एसपी सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में है। कर्मचारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वाशन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें