मथुरा के गोवर्धन में महमदपुर स्थित सूर श्याम गोशाला में गाै सेवकों ने मृत गोवंश के अवशेषों को फेंकने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गोशाला के प्रबंधक से जमकर नोकझोंक भी हुई। थाने पर धरना देकर विरोध दर्ज कराया। मामला पुलिस हस्तक्षेप के बाद किसी तरह शांत हो सका। मंगलवार देर रात धीरज कौशिक के नेतृत्व में कई गाै सेवक पहुंचे और प्रबंधक देवेंद्र शर्मा पर मृत गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार न कर उन्हें खुले में फेंकने का आरोप लगाया। इससे आक्रोशित होकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझा बुझाकर शांत किया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।