मथुरा के नौहझील कस्बा बाजना के स्टेट बैंक चौराहा पर गुरुवार शाम पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। शिवकुमार तोमर के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमले का बदला पाकिस्तान में घुसकर लिया जाना चाहिए। इस दाैरान रविंद्र सिंह, अनूप चौधरी, भूपेश चौधरी, पुष्पेंद्र फौजदार आदि माैजूद रहे।