मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव सिर्रेला में युवक का शव पेड़ पर लड़का मिला। परिजनों ने युवक की 200 रुपये के विवाद को लेकर पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार सुबह थाना मांट के गांव सिर्रेला में 32 वर्षीय वासुदेव उर्फ करुआ पुत्र सोहनलाल का शव घर के पड़ोस में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि 200 रुपये के विवाद को लेकर मारपीट के बाद हत्याकर शव पेड़ पर लटकाया गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस जबरन शव को ले गई। हम आला अधिकारियों को माैके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।