पुलिस की माथे की सिलवट बने दो अपराधी अब पुलिस कि गिरफ्त में आ चुके हैं। मथुरा और आसपास के इलाकों में दोनों आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देकर रफू चक्कर हो जाते थे। लेकिन अब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी और मुखबिर की निशानदेह पर पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।