मथुर के सिकंदरपुर में शौच के लिए खेत में गई वृद्ध महिला की वहशी दरिंदों ने गला दबाकर हत्या कर दी। वृद्ध महिला का शव नग्नावस्था में एक खेत में मिला। इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कार्रवाई में जुट गई है।