मथुरा के डोमपुरा गांव में 55 साल के किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चार लोगों ने हीरा सिंह को मार डाला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।