मथुरा की वृन्दावन मांट रोड पर सड़क हादसे में गाड़ी में आ लग गई। दरअसल सड़क पर सफेद पट्टी लगाने का काम चल रहा था, उसी वक्त सामने से आ रही गाड़ी को बचाने की कोशिश में गाड़ी पेड़ से जा टकराई और आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।