मैनपुरी के बरनाहल के गांव खुशालपुर में पति से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद गुस्साई पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कोंडरा निवासी मुन्नालाल ने 35 वर्षीय पुत्री अनुपम की शादी 10 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव खुशालपुर निवासी रिंकू यादव के साथ की थी। अनुपम के दो बच्चे सात वर्षीय नितिन और पांच वर्षीय नितिन हैं। सोमवार सुबह अनुपम का पति रिंकू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के बाद पति दवा लेने के लिए चला गया। इस बीच अनुपम ने कमरे में फंदा लगा लिया। पति वापस लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख नीचे उतारा। आनन फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।